फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकघर से भी लीजिए हैंडवॉश और काढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गंगोत्री के गंगाजल व हैंड सैनिटाइजर की बिक्री के बाद अब डाक विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से महफूज रखने के लिए प्रधान डाकघर में हैंडवॉश व काढ़ा की बिक्री शुरू कर दी है। प्रधान डाकघर में एक काउंटर खोला गया है। इसके लिए विभाग ने मेघदूत कंपनी से करार किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मुकाबला करने के लिए हैंडवॉश व काढ़ा को मुख्य हथियार माना जा रहा है। चिकित्सक भी लोगों को बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बढ़ाने के लिए काढ़ा पीने की भी सलाह दी जा रही है। शहर में कई तरह के हैंडवॉश व काढ़ा बेचा जा रहा है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए डाक विभाग द्वारा हैंडवॉश व काढ़ा की बिक्री को शुरू किया गया है। काढे़ की 50 ग्राम की बोतल 60 रुपये व 100 ग्राम की बोतल की कीमत 120 रुपये तय की गई है। वहीं हैंडवाश के 210 मिलीलीटर की बोतल 120 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुख्य डाकघर में हैंडवॉश व काढ़े की बिक्री को शुरू किया गया है। दाम भी मुनासिब होने के कारण लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
बृजेंद्र सिंह राठौर, सहायक पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें