फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप ग्रुप पर मिल जाएगी बिजली के फाल्ट की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब बिजली से संबंधित शिकायतों को दूर करवाने के लिए उपभोक्ताओं को इधर- उधर नहीं भटकना पड़ेगा। संबंधित क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप पर ही समस्या को बताने पर उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के साथ फाल्ट भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए बिजली विभाग के अफसरों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इसमें क्षेत्रीय पार्षद, मीटर रीडर, जेई, पत्रकार के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप में शिकायत आते ही तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महानगर में भीषण गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने और फाल्ट आने की समस्या ज्यादा होने लगी है। उपभोक्ताओं से सूचना मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। उपखंड पर समस्या की जानकारी न होने की बात संबंधित अफसर या कर्मचारी करते हैं। लेकिन समस्या के समाधान नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करने के लिए विभाग ने सभी उपकेंद्रों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं।
सर्किल स्तर पर तो व्हाट्सएप ग्रुप संचालित है। इस पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। इसी तरह से उपखंड स्तर पर भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए सभी एसडीओ और जेई को निर्देश दिए हैं। इससे शिकायतों का निस्तारण तुरंत किया जाएगा। - अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें