फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा पटरी दुकानदारों का आक्रोश, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ा बाजार और मानिक चौक से पटरी दुकानदारों को हटाने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को पटरी दुकानदारों ने बुंदेलखंड क्रांति दल के नेतृत्व में बड़ा बाजार में सभा की। साथ ही ज्ञापन देने के लिए नगर निगम तक जुलूस निकालने का प्रयास किया। जुलूस निकलने की सूचना पर पुलिस ने मानिक चौक में जुलूस को रोक दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में पटरी दुकानदारों को हटाने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भी पटरी दुकानदारों ने बड़ा बाजार में हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की थी। सोमवार को बुंदेलखंड क्रांति दल के नेतृत्व में बड़ा बाजार में हुई सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि झांसी नगर निगम पटरी दुकानदारों का जबरन विस्थापन कर रहा है। जबकि नियमों के मुताबिक यह पूरी तरह से गलत है। इस दौरान पटरी दुकानदार एकजुट होकर जुलूस के रूप में नगर निगम की
ओर चल पड़े। कोतवाली पुलिस ने जुलूस को रोक लिया। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने पटरी दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदारों के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर नईम मंसूरी, अज्जू खान, मनोज यादव, अमर सिंह, जगदीश विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद, प्रेम नारायण, संतोष कुशवाहा, मुबारक खान, अफसर अली, आमिर खान, चंद्रशेखर, जहीर खान, राजू, इमरान, इस्माइल, कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें