फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा कोरोना, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत 126 संक्रमित

विज्ञापन
Not control corona , 126 positive
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 2292 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 126 नये मरीज सामने आए। इनमें मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य भी शामिल हैं। 72 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 81.07 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नये मरीज गणेश बाजार, सिविल लाइन, नारायण बाग, उन्नाव गेट बाहर, रिसाला चुंगी, पंचकुइयां, हंसारी, इतवारी गंज, राय मुहल्ला हंसारी, करगुवां जी, पठौरिया, लक्ष्मीपुरम, पारीछा सीआईएसएफ, खैलार, सिविल लाइन, धनाई गुरसराय, मेडिकल कॉलेज कैंपस, न्यू रायगंज कॉलोनी, अंबेडकर नगर तालपुरा, खातीबाबा, नई बस्ती, पुराना रायगंज, अंदर ओरछा गेट, बड़ा बाजार, सदर बाजार, आवास विकास कॉलोनी, गुदरी, पुलिस लाइन, ईसाईटोला, कसाई बाबा नगरा, मसीहागंज, सूर्यपुरम कॉलोनी, साहनी विहार कॉलोनी, सहकारी बैंक के पास तहसील, बैंकर्स कॉलोनी, झांसी कैंट, कुम्हार का कुआं पिछोर, जर्मनी अस्पताल के पीछे आदि क्षेत्रों से आए हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. साधना कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि प्राचार्य लगातार कॉलेज के अन्य डाक्टरों व चिकित्सकीय स्टाफ के संपर्क में बनी हुईं थीं। प्राचार्य के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।
इस तरह जिले में अब तक कोरोना के 4,835 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3,558 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 72 मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 81.07 प्रतिशत है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 809 हैं, इनमें से 105 को छोड़ बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले मरीज हैं। जिले में अब तक 106 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें