फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों के विरोध में नहीं, बल्कि हिंदुओं की एकता की यात्रा : धीरेंद्र शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह मुस्लिमों के विरोध में नहीं हैं बल्कि हिंदुओं की एकता के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आठवें दिन बृहस्पतिवार की देर शाम ओरछा तिगैला पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को यात्रा आठ किमी की दूरी तय कर ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन होगा।
बृहस्पतिवार की सुबह यात्रा की शुरुआत मप्र के निवाड़ी रेस्ट एरिया से हुई। पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। यहां से लगभग 16 किमी का सफर तय करते हुए यात्रा ओरछा तिगैला पहुंची। इस दौरान यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा मार्ग पर दूर-दूर तक भगवा ध्वज नजर आया। ओरछा तिगैला पर यात्रा का बुलडोजर से पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनकी पदयात्रा हिंदुओं में भेदभाव और छुआछूत को मिटाने के लिए है। जातिवादी विचारधारा को जलाने के लिए है। इसका सभी को समर्थन करना चाहिए। हम हिंदुओं को जगाने का काम कर रहे हैं। मुस्लिमों को भड़काने के लिए पदयात्रा नहीं निकाली जा रही है।
विज्ञापन

यात्रा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, वृंदावन से आए मलुक पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभ शरण महाराज, पूर्व मंत्री राजा रघुराज प्रताप सिंह, नरोत्तम मिश्रा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत समेत कई प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सांसद अनुराग शर्मा की ओर से ओरछा तिगैला पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें