झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक, परास्नातक के व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक कोर्सों के विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि बिना विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय की गई थी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के सुचारू रूप से कार्य न कर पाने के कारण अधिकांश अभ्यर्थियों के परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। अब विद्यार्थी 10 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकेंगे। ब्यूरो