फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सालों से इंब्राइडरी ट्रेड में नहीं हुआ एक भी प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आईटीआई में संचालित इंब्राइडरी ट्रेड में पिछले दो वर्षों से एक भी प्रवेश नहीं हुआ है। जबकि वेल्डर और प्लंबर जैसी ट्रेड में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। ड्रोन टेक्नोलॉजी और सोलर टेक्नीशियन दो नए कोर्स प्रारंभ होना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक उसकी जमीनी स्तर पर तैयारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 23 ट्रेड संचालित की जा रही हैं। जिसमें वर्तमान में 1113 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आईटीआई में संचालित कई ट्रेड सरफेस ओरनामेंटेशन इंब्राइडरी में पिछले दो सालों से एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। जबकि इससे पहले भी इक्का दुक्का विद्यार्थी ही इसमें प्रवेश के लिए आते थे। वहीं दूसरी स्वीइंग टेक्नोलॉजी का भी यही हाल हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में इस ब्रांच में 6 प्रवेश हुए थे, जबकि इस सत्र में 27 ही छात्राओं ने प्रवेश लिया है। सरकारी आंकड़ों की माने तो पिछले साल की अपेक्षा वेल्डर, प्लंबर, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी और बेसिक कास्मेटोलॉजी में इस साल प्रवेश संख्या बढ़ी है। आईटीआई में सोलर टेक्नोलॉजी और ड्रोन टेक्नोलॉजी इस सत्र से शुरू होना प्रस्तावित है। वहीं दूसरी जिन ट्रेडों में प्रवेश कम हो रहा है, उसको बंद कराना भी प्रस्तावित है।
सरफेस ओरनामेंटेशन इंब्राइडरी की अपेक्षा फैशन टेक्नोलॉजी में छात्राओं की रुचि बढ़ी है और इंब्राइडरी से ज्यादा फैशन में छात्राओें को भविष्य दिखता है। -राजकुमार शाक्य, प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेडों में बढ़ा प्रवेश
वेल्डर, प्लंबर, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष प्रवेश बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें