फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की बिक्री के लाइसेंस जारी करने के लिए अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री के अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। पटाखों की बिक्री तीन दिन होगी। महानगर में सात स्थानों पर पटाखा बाजार लगेेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार थाना कोतवाली, नवाबाद व सदर बाजार क्षेत्र की दुकानों के लाइसेंस नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जाएंगे। जबकि, अपर नगर मजिस्ट्रेट सीपरी बाजार और प्रेमनगर क्षेत्र के लाइसेंस जारी करेंगे। जनपद के ग्रामीण इलाकों में एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंस जारी करेंगे। आतिशबाजी की बिक्री तीन दिन दो, तीन व चार नवंबर को की जाएगी। महानगर में सात स्थानों पर पटाखा बाजार सजेंगे। क्राफ्ट मेला ग्राउंड, सीपरी बाजार में एसआईसी के सामने, नगरा में सेंट ज्यूड स्कूल के मैदान में, सदर बाजार में झांसी क्लब, हंसारी में सारंध्रा नगर हनुमान मंदिर के मैदान में, राजगढ़ में हनुमान मंदिर के पास तथा बिजौली में ग्राम सैंयर चौराहे के पास आतिशबाजी की बिक्री होगी। लाइसेंस के लिए आवेदन लिए जाने लगे हैं।
कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं
झांसी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आई तेजी का असर सभी पर पड़ा है। त्योहार से पहले खाद्य पदार्थ हों या अन्य सामग्री सभी में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन, पटाखों की कीमतों में इस बार कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आतिशबाजी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सजल जैन ने बताया कि देश के कई राज्यों में प्रदूषण की वजह से आतिशबाजी की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है, जिसके चलते उन राज्यों के व्यापारियों के पास स्टॉक में रखा माल भी यहां आ रहा है। वे रेटू टू रेट अपना माल निकाल रहे हैं। यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल दामों में तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें