झांसी। जालंधर में खेली जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झांसी के निशांत का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के मुक्केबाज को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सोमवार को निशांत पदक के लिए अपनी किस्मत अजमाएगें। मेजर ध्यानचंद के मुक्केबाज छात्रावास के निशांत दो वर्षों से मुक्केबाज कोच सुनील कुमार से नियमित ट्रेनिंग ले रहे हैं। निशांत शुरूआत से अपने प्रतिद्वंदी मुक्केबाज पर भारी पड़ रहे थे। इस जीत पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल, डॉ. रोहित पांडेय, अब्दुल हमीद आदि ने बधाई और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।