फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूलों में होगी बागवानी और आर्गेनिक खेती की पढ़ाई

Mon, 29 Jun 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कृषि कौशल भी सिखाया जाएगा। कक्षा छह से ही बागवानी (हार्टिकल्चर) और आर्गेनिक फार्मिंग का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान को इस संबंध में पाठ्यक्रम और पुस्तकें तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के 40 हजार से अधिक उच्च प्राथमिक परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को वोकेशनल कोर्स के तहत ये नई विषय वस्तु पढ़ाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कौशल आधारित शिक्षा पर दिए गए जोर के अनुरूप यह पहल की जा रही है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक ने राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अगले सत्र से पूरे प्रदेश में इसे लागू करने की तैयारी है।
बीएसए का कहना है कि अधिकांश उच्च प्राथमिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, इसलिए इन पाठ्यक्रमों से बच्चे पारंपरिक कृषि से जुड़ेंगे। इससे उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और शहरों की ओर पलायन भी कम होगा। बच्चों के कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा, कौशल विकास के उद्देश्य से कक्षा छह से आठ के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स एवं पेंटिंग पर आधारित व्यावसायिक सामग्री और मैनुअल भी तैयार किए जा रहे हैं। उच्च प्राथमिक स्तर पर गृह विज्ञान विषय की कार्य योजना भी बनाई जा रही है। इसके तहत बच्चों को घरेलू कौशल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यह शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की दिशा में बेहतर कदम है। नई व्यवस्था से छात्र न केवल पढ़ाई करेंगे बल्कि अपने आसपास के पर्यावरण और कृषि को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। यह सुधार छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने योग्य बनाएगा। जितेंद्र कुमार गोड़, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें