फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे दुकानदारों को खदेड़ा, अतिक्रमण हटा

Sun, 20 Aug 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर निगम ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक से तीन तक अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मची रही। बिना अनुमति लगे डाक्टरों के साइनबोर्ड उखाड़ लिए गए तथा उनसे 25-25 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। जिस दुकानदार को जहां जगह मिल रही थी, वह भाग रहा था। कार्रवाई से फिलहाल अवैध होर्डिंग बच गए, लेकिन जल्द ही उनके खिलाफ अभियान चलेगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सामने दिन भर आने-जाने वालों की भीड़ लगी रहती है। आसपास कोई अच्छा होटल नहीं होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों का भोजन और चाय-नाश्ता इन्हीं फुटपाथी दुकानदारों पर निर्भर है। यहां लगने वाली भीड़ के कारण ही 90 से 100 दुकानें चाय, पानी, नाश्ता, जूस और खाना की हैं, जिन पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पूरी टीम गेट नंबर तीन के सामने पहुंची और सर्विस रोड घेर कर खड़ी कारों और चाय-पान, गुटका के दुकानदारों को रोड खाली करने के निर्देश दिए। इतना कहने पर वहां दुकानदारों ने समान समेटना शुरू कर दिया। गेट नंबर तीन के सामने एक नर्सिंग होम के बगल में सड़क घेरकर लोहे की सीढ़ी रखी हुई थी। उसे हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बगल में चल रही चाय की दुकान को हटा दिया। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल घेरकर खड़े दुकानदारों को सामान समेटने को कहा तो ग्राहकी छोड़कर आनन-फानन में सामान समेटने में जुट गए। बाउंड्रीवाल के किनारे कब्जाकर खड़े सभी दुकानदारों को हटा दिया गया।
मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल के सहारे करीब 25 अवैध होर्डिंग भी लगे थे। उन्होंने इन्हें हटाने का निर्देश दिया। एक होर्डिंग उखाड़ भी लिया गया, लेकिन बाद में तय हुआ कि हड़बड़ाहट में किसी को चोट न लग जाए, इसलिए अवैध होर्डिंग हटाने का काम रोक दिया गया। अब दुबारा डेट लगाकर अभियान चलेगा और अवैध होर्डिंग हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गेट नंबर दो के सामने गड्ढा
मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के सामने बड़ा सा गड्ढा है। इसमें आए दिन कोई न कोई कार फंस जाती है। इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की गई। आसपास वालों ने बताया कि बिजली विभाग ने अंडरग्राउंड केबल डाली थी, जिससे गड्ढा हो गया है। कई बार बिजली वालों को कहा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों को नगर आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और थोड़ी ही देर में एक कार उस गड्ढे में फंस गई। आसपास वालों की मदद से उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया।

नर्सिंग होम संचालक लेता है पैसा
गेट नंबर तीन के सामने रहने वाले सीपी सिंह ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि उनके मकान के बगल में एक नर्सिंग होम संचालक उनके घर के बाहर गाड़ियां पार्क कराता है, जिससे निकलने में परेशानी होती है। आरोप लगाया कि नर्सिंग होम संचालक दुकानें लगवाता है और उनसे पैसा वसूलता है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर नगर आयुक्त ने वहां सर्विस रोड घेरकर खड़ी गाड़ियाें को हटवाया, फुटपाथ खाली कराया और आइंदा सर्विस रोड घेरी तो कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें