फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा : प्लास्टर गिर रहा तो कहीं टूटी पड़ी हैं खिड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम की ओर से संचालित रैन बसेरा में बारिश में छत का प्लास्टर गिर रहा है तो कहीं खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। इससे बारिश का पानी अंदर आता है। दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप से चढ़ने तक का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के रैन बसेरा के एक हिस्से में काफी सीलन आ गई है। तेज बारिश होने पर यहां पानी भी टपकने लगता है। दूसरे कमरे की छत का प्लास्टर भी टूटकर गिर रहा है। दो-तीन खिड़कियों के कांच भी टूटे हुए हैं। जब बारिश होती है तो टूटी खिड़की से पानी भी अंदर आने लगता है। हालांकि, यहां पर कैमरा आदि ठीक है। इन दिनों यहां रोजाना लगभग 25 लोग ठहरने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मुर्गा मछली मार्केट के छज्जे का भी प्लास्टर गिर रहा है। सीढ़ियों का एक हिस्सा भी टूट गया है। यहां दिव्यांगों के व्हीलचेयर से चढ़ने के लिए जो रैंप बनाया गया है, उसके पास ही नाली के ड्रेन कवर आड़े-तिरछे लगे हैं। व्हीलचेयर से रैंप पर चढ़ना संभव नहीं है। यहां रोजाना 20 लोग ठहरने के लिए आते हैं। अपर नगर आयुक्त मो. कमर का कहना है कि रैन बसेरा में कहीं कुछ समस्याएं हैं तो उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें