झांसी। अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त संयोजन में शनिवार को सुबह 11 बजे से पेंशन योजना के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर कानपुर रोड पर आवास विकास कॉलोनी में सुधा नर्सिंग होम के पीछे स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले पात्र समाचार पत्र वितरकों को हर माह प्रीमियम जमा करना होगा। प्रीमियम की राशि का निर्धारण उम्र के अनुसार तय होगा, जो 55 से 200 रुपये प्रतिमाह के बीच होगी। पेंशन खाते में इतनी ही राशि सरकार जमा करेगी। 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर 3,000 रुपये मासिक पेंशन पंजीकरण कराने वाले को मिलेगी। योजना में पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल नंबर चाहिए। दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्धारित प्रीमियम की पहली किस्त की राशि भी लानी होगी। योजना में पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल नंबर चाहिए। दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्धारित प्रीमियम की पहली किस्त की राशि भी लानी होगी।