फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नवविवाहिता ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम पसौरा में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के अंदर गले में फंदा कसकर जान दे दी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता कोमल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र मिश्रा ने बताया कि घाटमपुर क्षेत्र के ग्राम देवली निवासी कोमल सिंह की पुत्री अंशिका यादव (22) की शादी पसौरा निवासी आजाद यादव के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री का ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि ससुराल पक्ष के परिजनों ने मृतका का मोबाइल छीन लिया था। मृतका ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें