फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाकुंभ के लिए चलेंगी नई ट्रेनें, एक्सप्रेस का भी होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए झांसी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें अनारक्षित के साथ ही आरक्षित ट्रेनों को भी चलाया जा रहा है। वहीं, जो ट्रेनें झांसी से होकर प्रयागराज की ओर जाती हैं, उन्हें भी प्रयागराज के स्टेशनों पर ठहराव देने की रेलवे ने व्यवस्था की है।


चार जनवरी से चलेंगी कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस
आगामी चार जनवरी से 23 फरवरी तक महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन झांसी से सूबेदारगंज तक किया जाएगा। ट्रेन नंबर 01801 प्रत्येक शनिवार को झांसी स्टेशन से सुबह 6:10 बजे चलेगी, जो मोंठ, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, सिराथू, भरवारी के रास्ते दोपहर 1:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वहीं, सूबेदारगंज-झांसी कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन चार जनवरी से 23 फरवरी तक होगा। यह गाड़ी सूबेदारगंज से दोपहर 2:45 बजे चलेगी, जो रात 10:35 बजे झांसी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में दो जनरल कोच, पांच सामान्य चेयरकार, दो थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी और दो एसी चेयरकार कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये चलेंगी आरक्षित रिंग स्पेशल एक्सप्रेस
झांसी-प्रयागराज आरक्षित रिंग स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बुधवार 15 व 22 जनवरी, 5, 12, 19 और 26 फरवरी तक किया जाएगा। यह गाड़ी सुबह 9 बजे झांसी से चलेगी, जो ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा, बांदा, अर्तरा, चित्रकूट, मानिकपुर और नैनी के रास्ते शाम 4:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
प्रयागराज-झांसी आरक्षित रिंग स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बुधवार 15 व 22 जनवरी, 5, 12, 19 व 26 फरवरी तक किया जाएगा। यह गाड़ी शाम 5:05 बजे प्रयागराज से चलेगी, जो फतेहपुर, बिंदकी, गोविंदपुरी, भीमसेन, पुखरायां, कालपी, उरई, एट, मोठ, चिरगांव के रास्ते रात 2 बजे झांसी पहुंचेगी।
ग्वालियर-प्रयागराज आरक्षित रिंग स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 16 व 23 जनवरी, 6, 13, 20 व 27 फरवरी तक किया जाएगा। यह गाड़ी ग्वालियर से रात 8:10 बजे चलेगी, जो मैनपुरी, भिंड, इटावा, भरतना, पनकी, फतेहपुर, सिराथू होते हुए सुबह 6:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज-ग्वालियर आरक्षित रिंग स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को 17 व 24 जनवरी, 7, 14, 21 व 28 फरवरी तक किया जाएगा। यह गाड़ी प्रयागराज से सुबह 6:45 बजे चलेगी, जो नैनी, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अर्तरा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, मऊरानीपुर, निवाड़ी, बरुआसागर, ओरछा, झांसी, दतिया और डबरा के रास्ते शाम 5:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।


इन ट्रेनों का होगा भरतकूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशनों पर ठहराव
चंबल एक्सप्रेस 10 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 जनवरी से 28 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 10 जनवरी से 28 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस 12 जनवरी से 25 फरवरी तक भरतकूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस 13 जनवरी से 26 फरवरी तक नैनी, शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।

ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 12 जनवरी से 26 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें