फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नया सॉफ्टवेयर बना परेशानी, राखियां भेजने में करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। डाकघरों में सिस्टम अपडेट करते हुए नया 2.0 सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है। इससे सुविधा तो अभी फिलहाल नहीं मिली, लेकिन ग्राहकों के सामने तीन दिन से परेशानी आ रही हैं। बुधवार को मुख्य डाकघर के साथ ही सभी डाकघरों में लेनदेन धीमी गति से होता रहा। यहां दूरदराज से आए ग्राहक परेशान दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत रक्षाबंधन के लिए राखियां भेजने आए लोगों को हुई।

4 अगस्त से देशभर में सॉफ्टवेयर 2.0 पर काम होना था। झांसी में भी डाक विभाग ने दावा किया कि अब काम नए सॉफ्टवेयर पर होगा, लेकिन हकीकत इससे जुदा दिखाई दी। तीन दिन से सर्वर पहले से भी बेहद धीमा चला। इससे यहां काम कराने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कई लोग तो निराश होकर ही लौट गए। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नकदी जमा-निकासी व अन्य काम यहां बाधित दिखे। बेबस कर्मचारी व्यवस्था जल्द शुरू होने का आश्वासन देते रहे। इसमें खासकर महिलाओं की भीड़ है जो अपने भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए पहुंचीं हैं। लोगों का कहना है कि डाक विभाग को अपडेशन कार्य त्योहार बाद करना चाहिए था।
विज्ञापन




.........

बॉक्स में -



डाकघरों की बुकिंग का समय बढ़ाया

- झांसी मंडल के कुछ महत्वपूर्ण डाकघरों में बुकिंग का समय बढ़ाया गया है। इसमें झांसी प्रधान डाकघर में बुकिंग सुबह 8 से रात 8 बजे तक, तो वहीं उरई और ललितपुर में सुबह 8 से 6 बजे तक बुकिंग की जाएगी। वहीं अभी तक यह समय 8 से शाम 4 बजे तक निर्धारित था। इसके अलावा झांसी शहर के तीन पोस्ट ऑफिस झांसी सिटी, सीपरी व कचहरी पोस्ट ऑफिस में भी बुकिंग के समय में डेढ़ घंटे की वृद्धि की गयी है। यहां सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक बुकिंग होगी।
विज्ञापन




........

वर्जन -

- डाकघरों में सर्वर का अपडेशन हुआ है। काम हो रहा है, लेकिन तेजी से नहीं हो पा रहा है। शुरुआत में इस सिस्टम से परेशानी हो रही है। लेकिन जल्द ही सर्वर सही ढंग से काम करने लगेगा, इसके बाद ग्राहकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।



वरुण मिश्रा, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें