अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सरकार के हालिया आदेश के बाद आयुष अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने मरीजों को परामर्श देना बंद कर दिया है। सोमवार को अस्पतालों में आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
बीते दिनों प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किए थे कि आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की अनुपस्थित में फार्मासिस्ट मरीजों को परामर्श नहीं दे सकेंगे। जिन अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती नहीं है, वहां तिथिवार आसपास के डॉक्टरों को संबद्ध किया जाएगा। यहां आयुर्वेद के 32 अस्पतालों में 35 डॉक्टरों के पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती महज 24 डॉक्टर की है। जिन अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, वहां सोमवार को फार्मासिस्ट ने मरीज को कोई सलाह नहीं दी, नतीजतन वह लौट गए।
इधर, होम्योपैथिक अस्पतालों में 24 के मुकाबले 25 डॉक्टर तैनात होने चाहिए, लेकिन 22 डॉक्टर ही हैं। तीन अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहे थे। दो यूनानी अस्पतालों में भी एक में ही डॉक्टर तैनात है। बगैर डॉक्टर वाले निबारी, देवगढ़, बरहा, खजुरिया, मदनपुर, मडावरा, सीरोंन, बम्हौरीसर, उदयपुरा समेत 15 अस्पतालों में रोजाना 700 से 800 मरीज फार्मासिस्ट से परामर्श और दवा लेने आते थे, लेकिन सोमवार को फार्मासिस्टों ने मरीजों को न तो सलाह दी न ही उन्हें दवा मिली। अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों को उपचार दिया जाएगा। तीन-तीन दिन के लिए चिकित्सकों को संबद्ध किया जाएगा।
-
तीन दिन नहीं मिलेगा उपचार : चिकित्सकों की कमी से 15 अस्पतालों में प्रतिदिन उपचार मिलने की समस्या हो गई है। अब सप्ताह में तीन दिन के लिए चिकित्सकों को नियुक्त किया जाएगा। यानी तीन दिन परामर्श मिलेगा और तीन दिन चिकित्सक न होने से दवाइयां नहीं मिल सकेंगी।
-
अस्पतालों पर एक नजर
अस्पताल संख्या-स्वीकृत पद-तैनात
आयुर्वेद अस्पताल - 32 - 35 -24
होम्योपैथ- 24- 25 22
यूनानी अस्पताल - 02 -02 01
000000000000000000000000000
फोटो- 25, दीपू तिवारी
आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट से परामर्श लेकर दवा लेता था लेकिन, अब वह भी बंद हो गया। जल्द डॉक्टर तैनात किया जाए।- दीपू तिवारी
-
फोटो- 26
ग्राम पंचायत में यूनानी अस्पताल है। यहां चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, जिससे मरीजों को नियमित उपचार की सुविधा मिल सके।-प्रतिपाल सिंह, प्रधान, बम्हौरीसर
00000
वर्जन
आयुर्वेद व यूनानी अस्पतालों में 37 चिकित्सकों के सापेक्ष 25 तैनात हैं। 12 अस्पतालों को फार्मासिस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन अस्पतालों में तीन-तीन दिन के लिए चिकित्सकों को संबद्ध किया जाएगा।-डॉ. अर्जुनलाल अहिरवार, जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी
-
वर्जन
24 होम्योपैथ चिकित्सालय के सापेक्ष 25 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। 22 चिकित्सक तैनात हैं। अब चिकित्सक को संबद्ध किया जाएगा।
- डॉ. रामवृक्ष यादव, जिला होम्योपैथी अधिकारी