फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तुवन चौराहा से घंटाघर तक कब्जा चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान तुवन चौराहा से घंटाघर तक चलाया जाएगा। मंगलवार को पालिका की टीम ने अतिक्रमण की सीमा का चिह्नीकरण किया।
नगर में तुवन चौराहा से घंटाघर तक जल्द ही सड़कों की चौड़ाई अधिक हो जाएगी। यहां नझाई गेट के अतिक्रमण में गुम हुआ टैक्सी स्टैंड भी निकल आएगा। इसके बाद सड़क से टैक्सियों का संचालन भी बंद हो जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण से लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी। नगर पालिका ने तुवन चौराहा से घंटाघर मार्ग तक अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद पालिका की टीम ने तुवन चौराहा से सड़क पर नाप कर निशान लगाना शुरू किया। अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पालिका के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के बाद कब्जा न हटाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
तुवन चौराहा से घंटाघर तक सड़क की सीमा का चिह्नीकरण किया गया है। अतिक्रमण के दायरे में आ रहे लोगों को कब्जा हटाने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण जेसीबी से ढहा दिया जाएगा।
- दिनेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें