फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलते-खुलते बचा तौलिया: पड़ोसियों ने लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं ने फाड़ी बनियान; देखें Live Video

Mon, 11 Nov 2024 08:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

मारपीट का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को वीडियो भी वायरल हुआ। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक लेखपाल की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने लेखपाल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के गुमनावारा निवासी लेखपाल को उसके पड़ोसियों ने ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लेखपाल ने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। सोमवार को घटना का वीडियो जमकर वायरल हुआ। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी पिता-पुत्र समेत दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नवाबाद के गुमनावारा मोहल्ला निवासी अतर सिंह पाल पुत्र देवीलाल मोंठ में लेखपाल हैं। उन्होंने पुलिस को बताया पड़ोस में रहने वाला महिपत उसके दरवाजे पर अपने जानवर बांधता है। कई बार मना करने पर भी जब वह नहीं माना तब उसने नगर निगम में इसकी शिकायत कर दी। 

शिकायत करने पर महिपत उससे रंजिश मानने लगा। जब वह ड्यूटी करके घर लौटा तब महिपत अपनी पत्नी, पुत्र नीलेश, पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी पहुंच गए। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर से बाहर घसीट लिया। बचने के लिए भागने पर आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसके मुंह से खून बहने लगा। 
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को वीडियो भी वायरल हुआ। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक लेखपाल की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें