फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर भी मदद को बाहर नहीं निकले पड़ोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कॉलोनी के भीतर एक साथ दो लोगों की हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। शव बरामद होने के बाद से कॉलोनी में तमाम चर्चाएं चल रही हैं। शुरु में पुलिस के सामने बोलने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था लेकिन, काफी समझाने के बाद आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे के बाद दिनेश के कमरे से कई बार चीख-पुकार की आवाज आई थी। यह आवाज इतनी तेज थी कि करीब दो सौ मीटर दूर मोड़ तब सुनाई पड़ी। लेकिन, पड़ोसियों ने इस चीख-पुकार को अनसुना कर दिया। कोई भी इसकी वजह जानने के लिए उस कमरे तक नहीं पहुंचा।
हालांकि पड़ोसियों का यह भी कहना है कि अक्सर दिनेश एवं उसका भाई वहां बैठकर नशा करते थे। बाहरी लोग भी इसमें शरीक होते थे। इस वजह से लोग उनसे बहुत अधिक मतलब नहीं रखते थे। उसकी मां कलावती की मौत के बाद से भी पड़ोसियों ने किनारा कर लिया था। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के दिन दिनेश की एक के बाद एक करीब 20 मिनट तक चीखने की आवाज आती रही, लेकिन किसी पड़ोसी ने बाहर आकर इसकी वजह जानने की कोशिश नहीं की। इसका फायदा उठाते हुए हत्यारा वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से कॉलोनी से बाहर निकल गया। पुलिस का कहना है कि तीनों ने सबसे पहले एक साथ नशा किया। उसके बाद पैसों को लेकर हत्यारोपी का दिनेश के साथ विवाद हो गया। उसने गुस्से में आकर दिनेश की हत्या कर दी। इसके बाद ऊपर के कमरे में पहुंचकर बड़े भाई को भी उसी हथौड़े से मार दिया। इसके बाद बाहर से कमरा बंद करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले कई सवालों के जवाब
पुलिस ने भले हत्यारोपी को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा करने का दावा कर दिया लेकिन, अभी भी पुलिस के पास कई सारे सवालों के जवाब नहीं हैं-
- पुलिस यह नहीं बता पा रही है आखिर कितनी रकम को लेकर विवाद हो गया था, जिस वजह से आरोपी ने दो हत्याएं कर दीं?
- इस बात का भी जवाब नहीं मिल रहा कि पहले दिनेश की हत्या करने के बाद वह ऊपर के कमरे में क्यूं गया जबकि बड़े भाई से कोई विवाद नहीं था?
- हत्या करने के चौबीस घंटे बाद भी हत्यारा कॉलोनी के आसपास ही क्यूं मंडराता रहा?
- पहली बॉडी मिलने के चौबीस घंटे बाद तक पुलिस को दूसरी हत्या के बारे में मालूम ही नहीं चला?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें