फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट और बीयू की प्रवेश परीक्षा एक दिन, मुसीबत में फंसे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नीट और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन पड़ने से छात्र-छात्राएं मुसीबत में फंस गए हैं। कई विद्यार्थियों ने दोनों ही परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ें।
विज्ञापन

बीयू ने प्रवेश परीक्षा के लिए पहले 26 जून तिथि तय की थी। मगर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट नहीं निकलने की वजह से विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा कम आवेदन किए गए थे। ऐसे में बीयू को ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ानी पड़ी। विश्वविद्यालय ने सात जुलाई तक फॉर्म खोल दिए। रविवार होने की वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि 17 जुलाई तय कर दी गई। इसी दिन नीट की भी परीक्षा होनी है। चूंकि, बीयू में बायो ग्रुप से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों बीएससी एग्रीकल्चर, डीफार्मा, बीएएलएलबी, बीएलएड में फॉर्म भरा है। इसके साथ-साथ कई छात्रों ने नीट की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। चूंकि, दोनों परीक्षाएं ही एक तिथि पर पड़ रही हैं। ऐसे में छात्र परेशान हैं। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। प्रवेश समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें