झांसी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की कक्षा दसवीं (आईसीएसई) एवं 12 वीं कक्षा (आईएससी) के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। विद्यार्थियों ने अपना परीक्षाफल बोर्ड की वेबसाइट पर देखा। घोषित रिजल्ट में बीते वर्षों की तरह छात्राएं ही हावी रहीं।
कक्षा 12 वीं में मारग्रेट लीस्क मेमोरियल स्कू ल की छात्रा तनु साहू एवं कैथेड्रिल कालेज की छात्रा निहारिका सिंह ने 96.25 - 96.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, दसवीं के छात्र क्राइस्ट द किंग कालेज के कनिष्क अवस्थी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की खुशी में विद्यार्थी अपने मित्रों के साथ सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बना रहे थे, तो वहीं कई विद्यार्थी माता पिता एवं शिक्षकों काआशीर्वाद लेकर मिठाई खाते नजर आए।
मारग्रेट लीस्क मेमोरियल इंग्लिश स्कूल
प्राचार्य संजय फैरो ने बताया कि स्कूल के आईएससी एवं आईसीएसई का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा।
आईसीएसई (10 वीं)
1 - अनंत जैन 94.2 प्रतिशत
2 - श्र्रृति गुप्ता 93.4 प्रतिशत
3 - प्रखर सिंह 90.8 प्रतिशत
4 - खुशी श्रीवास्तव 90.8 प्रतिशत
आईएससी (12 वीं)
1 - तनु साहू 96.25 प्रतिशत
2- प्रियंवदा सिंह 92 प्रतिशत
3 - स्नेह कुशवाहा 91. 75 प्रतिशत
ब्लू बेल्स स्कूल
ब्लू बेल्स स्कूल के आईएससी का परिणाम सौ प्रतिशत रहा, इसमें 5 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं, आईसीएसई में छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 28 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत बरकरार रखा। विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र राय, निदेशक विशाल राय, प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स व रीना विलियम्स ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष जताते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।
आईसीएसई
1 - अक्षिता श्रीवास्तव 94 प्रतिशत
2 - छवि सोनी 93 प्रतिशत
3 - अंशिका श्रीवास्तव 92 प्रतिशत
4 - हर्षिता राय 91.2 प्रतिशत
5 - अनह खान 90 प्रतिशत
6 - श्रेया शुक्ला 90 प्रतिशत
आईएससी
1 - वैष्णवी बादल 94 प्रतिशत
2 - प्रज्ञा जाटव 92 प्रतिशत
3- वैष्णवी 91 प्रतिशत
4 - नौशीन 90 प्रतिशत
5 - आकर्ष दुबे 90 प्रतिशत
5 - प्राची साहू 90 प्रतिशत
डान बास्को स्कूल
परीक्षा परिणाम आईसीएसई में 94.27 प्रतिशत एवं आईएससी में 96.7 रहा।
आईसीएसई
1 - आयुष जैन 95 प्रतिशत
2 - सत्यम साहू 94 प्रतिशत
3 - अभिषेक तिवारी 93.2 प्रतिशत
आईएससी
1 - साजिया अंसारी 92.25 प्रतिशत
2 - सन्नी 92 प्रतिशत
3 - लकी रायकवार 88 प्रतिशत
माडर्न पब्लिक स्कूल
प्रबंधक डा. विश्वनाथन ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल आईसीएसई में 98 प्रतिशत रहा।
आईसीएसई
1 - मयंक अग्रवाल 95.6 प्रतिशत
2 - आस्था साहू 93.6 प्रतिशत
3 - सुरेंद्र राय 93.4 प्रतिशत
कैथेड्रिल कालेज
कालेज प्राचार्या ने बताया कि आईएससी में 99 प्रतिशत एवं आईसीएसई में 97 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।
आईसीएसई
1- श्रीश भार्गव 94. 2 प्रतिशत
2 - अक्षत अग्रवाल 93.8 प्रतिशत
3 - प्रभुजोत सिंह अरोरा 93.6 प्रतिशत
आईएससी
1 - निहारिका सिंह 96.25 प्रतिशत
2 - शुभि 94.5 प्रतिशत
3 - अभिषेक पाल 92. 5 प्रतिशत
क्राइस्ट द किंग कालेज
कालेज के प्रधानाचार्य रेव्ह. फादर रिचर्ड ए ने बताया कि अंग्रेजी, विज्ञान एवं वाणिज्य विषय में छात्रों ने विशेष श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है।
आईसीएसई
1 - कनिष्क अवस्थी 95.8 प्रतिशत
2 - जेंसन जे जेकब 94.8 प्रतिशत
3 - कनिष्क गुप्ता 94. 2 प्रतिशत
4- राघव शर्मा 94 प्रतिशत
5 - आदित्य पांडेय 93. 8 प्रतिशत
आईएससी
1- इंजमान अली सिद्दीकी 95.5 प्रतिशत
2 - कुणाल खंडेलवाल 93.75 प्रतिशत
3- अभिनव अवस्थी 93.4 प्रतिशत
4 - प्रशांत स्वामी 92.25 प्रतिशत
5 - ताबिश नसीम 92 प्रतिशत
द वुड्स हेरीटेज स्कूल
डायरेक्टर तबरेज खान ने बताया कि आईसीएसई एवं आईएससी का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा।
आईसीएसई
1 - रुचि यादव 93. 45 प्रतिशत
2 - श्रुति सेठ 93 प्रतिशत
3 - तनु यादव 90 प्रतिशत
आईएससी
1- सोनम पाठक 91 प्रतिशत
2 - शिवांगी तिवारी 90 प्रतिशत