संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) की ओर से आत्मनिर्भर कृषि अभियान के तहत उड़द के दो क्रय केंद्र खोले गए। इनका उद्घाटन संस्था के जीएम सुनील कुमार ने किया।
जीएम सुनील कुमार ने गल्ला मंडी में आयोजित कृषक गोष्ठी में बताया शासन की ओर से उड़द का समर्थन मूल्य 7,800 रुपये निर्धारित किया गया। किसान केंद्र पर अपना पंजीकरण कराकर उड़द को बेच सकते हैं। उसे डीबीटी के माध्यम से तीन दिन में भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था की ओर से किसानों के बच्चों को पढ़ाई के लिए 10,000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका चयन एक कमेटी के द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए कृषक ममता देवी, राजकुमारी, मैथिलीशरण, रामजीशरण, राहुल, विनोद का जीएम द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अक्षय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कानपुर के शाखा प्रबंधक अनुराग शर्मा, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, मुकेश कुमार यादव, शीतल अग्रवाल, राजीव गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।