फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के अंधकार में नई रोशनी साबित होगा आर्थिक पैकेज

Wed, 13 May 2020 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र का टीवा पर संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बीस लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इसमें उन्होंने कहा कि ये पैकेज किसानों, मजदूरों, छोटे व मझोले उद्योगों, मध्यम वर्ग समेत हर वर्ग के हित के लिए होगा। साथ ही, उन्होंने लोकल को वोकल बनाने का नारा देते हुए लोकल मैन्यूफेक्चरिंग, लोकल मार्केट व लोकल सप्लाई चेन को बढ़ावा देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण के अंधकार के बीच प्रधानमंत्री के इस संदेश को लोग आशा की किरण के रूप में देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बाधित हुआ देश का विकास प्रधानमंत्री की इस घोषणा से एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हर तबका प्रभावित हुआ है। होटल व्यवसाय को भी गहरी चोट लगी है। पीएम ने समाज के हर वर्ग के इसी मर्म को समझते हुए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
विज्ञापन

- निशांत शुक्ला, होटल व्यवसायी

कोरोना वायरस के संक्रमण के अंधकार के बीच प्रधानमंत्री ने पूरे देश को प्रकाश की नई किरण दिखाई है। बीस लाख करोड़ का ये पैकेज हर वर्ग के लिए मददगार होगा। देश के विकास को नई गति देगा।
- अजय खुराना, अध्यक्ष - सुभाष गंज व्यापार मंडल

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पीछे चली गई है। लेकिन, प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया विशेष आर्थिक पैकेज अर्थव्यवस्था में एक नई जान फूंकने का काम करेगा।
- नितिन सरावगी, थोक किराना कारोबारी

केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे आर्थिक पैकेज से खरीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इससे बाजार की सुस्ती दूर होगी। स्थानीय कारोबारियों को भी विश्व के कारोबारियों के साथ कदमताल करने का मौका मिलेगा।
- पिंटू अग्रवाल, सराफा कारोबारी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों को विशेष तरजीह दी है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में विशेष आर्थिक पैकेज के जरिये किसानों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।
- अभिनाश भार्गव, किसान

लॉकडाउन की वजह से छोटा कारोबार बुरी तरह से टूट चुका है। अपने संबोधन में पीएम ने छोटे कारोबारों का भी जिक्र किया है। इससे जाहिर होता है कि केंविशेष पैकेज छोटे कारोबारों को भी नई ऊर्जा देगा।
विज्ञापन

- राजेश दुबे, व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें