फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाएं चलने के साथ हो सकती हल्की बरसात

विज्ञापन
झांसी में हल्की बारिश भी हुई। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
तेज हवाएं चलने के साथ हो सकती हल्की बारिश
विज्ञापन

झांसी। दिल्ली, हरियाणा में होने वाले मौसम का बदलाव झांसी में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं चलने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 20-22 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। हल्के बादल छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आसपास के कई प्रदेशों में बुधवार को गरज के साथ तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया है। भरारी मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में झांसी में भी हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आसमान में हल्के बादल भी छाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार मई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जा पा रहा है। वैसे इन दिनों पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें