फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सबसे तेज दौड़े नैंसी श्रीवास और राज सहरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मऊरानीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग की ओर से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 29 विद्यालयों के 1,782 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 व 800 मीटर दौड़ में नैंसी श्रीवास और बालक वर्ग में राज सहरिया प्रथम रहे। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब मऊरानीपुर और बालिका वर्ग में जीआईसी रानीपुर की टीम विजेता बनी। सब जूनियर व जूनियर बालिका वॉलीबॉल में नेशनल एकेडमी विजेता व कंपोजिट विद्यालय धवाकर उपविजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में जीआईसी मऊरानीपुर विजेता व नेशनल एकेडमी उपविजेता रही, जबकि बालक वर्ग में राजा भैया स्कूल और जूनियर बालक वर्ग में लठवारा विद्यालय की टीम ने बाजी मारी। गोला फेंक, ऊंची व लंबी कूद में भी खिलाड़ियों ने कौशल दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान दमेले इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का प्रदर्शन सराहनीय रहा। निर्णायक मंडल व अधिकारियों की मौजूदगी में विजेताओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती स्पर्धा ध्यानचंद स्टेडियम में होगी। चयनित खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा झांसी में भाग लेंगे।
विज्ञापन

0000
बेहतर खेल सुविधाएं देना प्राथमिकता : डॉ. रश्मि
प्रतियोगिता का शुभारंभ शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती व जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने परेड की सलामी लेकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि वे प्रदेश व देश स्तर पर मऊरानीपुर का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सहूलियत के लिए विधायक निधि से लक्ष्मण दास दमेले खेल मैदान का 1.50 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने ‘खेलेगा मऊरानीपुर, तभी तो जीतेगा मऊरानीपुर’ का नारा दिया। एसडीएम ने कहा कि खेल से शारीरिक मजबूती के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें