फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला जाम होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Fri, 26 Feb 2021 06:03 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र से निकले मुख्य नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

विज्ञापन



झांसी-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण मुख्य मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। इसके अलावा हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। लेकिन सालों से सड़क के किनारे से निकले नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाला पूरी तरह से जाम हो गया है।


जिसका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। वहीं इलाके में नियमित सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नाले की सफाई के अलावा इलाके की नियमित सफाई व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें की गईं लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाके से निकला नाला सालों से जाम पड़ा हुआ है। जिसका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोविंद वर्मा, स्थानीय नागरिक
नाले के साथ ही इलाके की अधिकांश नालियां भी जाम पड़ी हुईं हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
वृंदावन राजपूत, स्थानीय नागरिक
इलाका का नाला जाम होने के कारण सड़क पर काफी दूर तक गंदगी है। सबसे अधिक परेशानी का सामना बच्चों और बुजुर्गों को करना पड़ रहा है।
बालचंद्र, स्थानीय नागरिक
नाले की सफाई के लिए कई बार अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक कोई भी समस्या को देखने तक नहीं आया।
राजेंद्र राजपूत, स्थानीय नागरिक
इलाके में लगभग सोलह हजार की आबादी है। जिस पर सिर्फ दो ही सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। वह भी नियमित सफाई नहीं करते हैं।
उदेश राजपूत, स्थानीय नागरिक
रक्सा क्षेत्र के मुख्य बाजार में नाला जाम होने के कारण गंदगी फैली हुई है। जिससे चलते ग्राहकों को गंदगी से होकर ही गुजरना पड़ता है।
रमेश कुमार परिहार, स्थानीय नागरिक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें