फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच का जिम्मा संभालेगा नगर निगम

विज्ञापन
Nagar nigam will take responsibilty to corona test
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए प्रशासन ने जांचों का दायरा बढ़ा दिया है। अब रोज दो हजार से अधिक कोरोना की जांच हो रही हैं। जांच टीमों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम को जिम्मा सौंपा है। नगर आयुक्त के नेेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच करेंगीं। इसके साथ ही टीमों से फीडबैक और जानकारियों को संकलित करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

महानगर में बीते दिनों मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान जांचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से प्रशासन ने जांच में तेजी दिखाई है। इसके लिए नवागत नगर आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर में टेस्टिंग के लिए दौड़ रहीं 22 टीमों की पूरी निगरानी की जा रही है। सुबह सात बजे टीमों की रवानगी का पूरा डाटा दर्ज होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे और दोपहर दो बजे फील्ड में काम कर रहीं टीमों से फीडबैक लिया जाएगा। शाम को सूचना संकलित की जाएगी। वहीं, रात
को अगले दिन जिन क्षेेत्रों में टेस्टिंग कराई जानी हैै। इसके लिए योजना बनेगी। इसकी पूरी निगरानी के लिए नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैै। जो नगर आयुक्त को सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे। वहीं, अपर नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने क्षय रोग अस्पताल पहुंचकर टीमों की रवानगी का जायजा भी लिया। टीमों को टेस्टिंग में देरी से भेजने पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। वहीं, हर टीम में नगर निगम के गार्ड और मालियों को सहयोग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

कोविड इस समय प्राथमिकता पर है। टीमों की रवानगी का काम देख रहे हैं। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों की टीमें भी लगाई गई हैं। जल्द से जल्द जांच पूरी हों, ये सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें