फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की जमीनों पर हो रहे कब्जों पर मुखर हुए पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में नगर निगम की जमीनों पर हो रहे कब्जों और अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को पार्षद मुखर हुए। भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त के सामने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए महानगर को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर निगम की जमीनों पर कब्जे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अतिक्रमण को लेकर आए दिन शिकायतें सामने आती हैं। उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने कहा कि सिविल लाइंस में एक होटल संचालक ने नाले पर कब्जा कर लिया है। इसे लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह में टीम बनाकर निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे ने कहा कि गोंदू कंपाउंड में कई जगहों से कूड़े का उठान नहीं होता है। जबकि हर महीने कंपनियों को भुगतान हो रहा है। पार्षद मुकेश सोनी बंटी ने कहा कि मानिक चौक से लेकर खंडेराव गेट तक पटरी किनारे अतिक्रमण किया जा रहा है। टीम जाती है, तो अतिक्रमण साफ हो जाता है। दो दिन बाद फिर से अतिक्रमण होने लगता है। इसका स्थायी समाधान किया जाए। इस मौके पर पार्षद पुष्पेंद्र कुमार ने खुशीपुरा क्षेत्र के एक पार्क की समस्या उठाई। जिसे लेकर नगर आयुक्त ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। पार्षद राजू साहू ने महानगर में विकास कार्य कराने की मांग की। पार्षद लखन कुशवाहा ने मैथिलीशरण गुप्त पार्क में टावर कंपनी द्वारा रखरखाव न करने की शिकायत की। इस दौरान पार्षद अनिल सोनी और रविंद्र कुमार बबली ने हाईमास्ट लाइटें लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें