फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट, मोबाइल की बढ़ते चलन से किताबों से दूर हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को कार्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़े झांसी बढ़े झांसी कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या अंजू दत्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्राचार्या ने कहा कि आज इंटरनेट, मोबाइल, ई-कामर्स, डिजिटल लाइब्रेरी की बढ़ती लोकप्रियता में छात्र-छात्राएं पुस्तकों से दूर होते जा रहे हैं। श्रान प्रदायिनी पुस्तक से दूर होने की वजह से लोगों में एकाग्रता विद्वता में कमी हो रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. संध्या कुमारी, अपर्णा चौबे, डॉ. दीपमाला, डॉ. स्वाती भदौरिया, पुष्पा वर्मा, डॉ. नीता शांडिल्य मौजूद रहीं। वहीं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में भी पढ़े झांसी बढ़े झांसी के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एसएस सिंह ने छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों से इतर व्यक्तित्व विकास तथा साहित्य की पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनीष पटेल ने पुस्तकों से पढ़ने तथा नेट आधारित सूचना व ज्ञान को पूरक के रूप में प्रयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. बीबी त्रिपाठी, डॉ. शीराज खान, डॉ. एस कुशवाहा, डॉ. अंजूलता, डॉ. ज्योति गौतम, डॉ. अनिल कुमार, नीलम चौधरी, डॉ. हरीओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें