फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने रोहड़ी और खोमचे वालों का मांगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस को लेकर सरकार नर सेवा नारायण सेवा के तहत भरण पोषण भत्ता के तहत लोगों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है। इसे लेकर जिले में मनरेगा मजदूरों, रेहड़ी, खोमचा और पेंशन धारकों को लाभ दिया जाना है। सरकार ने नगर निगम अधिकारियों से रेहड़ी, खोमचा और फड़ लगाने वालों का डाटा मांगा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने लॉक डाउन का एलान किया है। इसके चलते सरकार ने निर्माण श्रमिकों, पेंशन धारकों, रेहड़ी, खोमचा लगाने वालों, फड़ विक्रेताओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का एलान किया है। मंगलवार को श्रमिकों के खाते में किस्त भेज दी गई है। वहीं रेहड़ी और खोमचा लगाने वालों का डाटा नगर निगम से मांगा गया है।
नगर निगम ने डूडा से ऐसे लोगों की सूची तलब की है। साथ ही, इन लोगों के खाता नंबर और आईएफएससी कोड भी मांगे गए हैं। नगर निगम ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जो लोग इस सूची में शामिल नहीं हैं, उनको नगर आयुक्त की संस्तुति पर योजना से जोड़ा जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों की सूची शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें