फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में पार्सल व चिट्ठियों का लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के चलते रेल गाड़ियों के संचालन को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जिसके चलते डाकघरों चिट्ठी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व पार्सलों का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

मंडल में कुल 534 डाकघर है जिसमें लोगों द्वारा रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट व चिट्ठियों को देश के अन्य शहरों में भेजा जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते भारतीय रेलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से डाक विभाग चिट्ठियों व पार्सल को नहीं भेजा जा रहा है। इसके चलते शहर के प्रधान डाकघर केे अलावा कई डाकघरों में भेजी जाने वाली डाक व पार्सलों का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि भारतीय रेलों के बंद होने के कारण डाक अन्य शहरों में नही पहुंच रही है। जिसके चलते डाकघरों में काफी तादात में चिट्ठियां व पार्सल जमा हो गए है। रेलों के चलते ही डाक व पार्सल को तुरंत ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें