फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपसभापति की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा बरकरार, भरत निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी उपसभापति की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा लगातार पांचवीं बार बरकरार रहा। कार्यकारिणी में भाजपा की मजबूत स्थिति के चलते विपक्षी खेमे ने उम्मीदवार ही नहीं उतारा। इसके चलते भाजपा उम्मीदवार भरत सेन निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में दोपहर ग्यारह बजे कार्यकारिणी बैठक आरंभ होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा से भरत सेन ने नामांकन दाखिल किया। उनके नाम के प्रस्तावक निर्दोष अग्रवाल रहे। भाजपा उम्मीदवार के नामांकन के बाद विपक्षी खेमे से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। दूसरा नामांकन दाखिल न होने से भरत सेन का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। भरत के विजयी घोषित होते ही महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा पार्षद मनु सिंह, किशोरी रायकवार, निर्दोष अग्रवाल, गोविंद शर्मा, राजू साहू के अलावा विकास खत्री, महेश गौतम, दिनेश सिंह दीपू, उमेश जोशी समेत अन्य ने माला पहनाकर उनको बधाई दी।
विज्ञापन

इनसेट
अब तक यह रह चुके उपसभापति
दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा
अनिल सोनी
राजेश त्रिपाठी
सुनील नैनवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें