फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बुंदेलखंड विवि. परिसर में युवक की हत्या, श्रमिक की झोपड़ी में घुसकर लड़के ने की थी शर्मनाक हरकत

Thu, 11 Apr 2024 02:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बताया जा रहा है कि युवक झोपड़ी में घुस गया और वहां सो रही महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास सो रहे मजदूर जाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात छेड़खानी के विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक को श्रमिकों और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

बता दें कि परिसर में चल निर्माण कार्य के दौरान वहां श्रमिक झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बीती रात एक युवक झोपड़ी में घुस गया और वहां सो रही महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास सो रहे मजदूर जाग गए। उन्होंने ने युवक को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद विश्वविद्यालय के गार्डों के हवाले कर दिया। गार्डों ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें