फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पार्षद के पिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक व तमंचा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 19 दिसंबर को थाना प्रेमनगर के आजादपुरा अंतर्गत वार्ड नंबर दस के पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने राजेंद्र सिंह यादव, भाई योगेंद्र सिंह यादव, पिंटू परिहार समेत एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह व बिजौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने फरार चल रहे आरोपी पिंटू परिहार को नहर के पास से पकड़ा। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें