बबीना। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना में 150 स्वास्थ्यकर्मियों का टीका लगाया गया।
केंद्र अधीक्षक डॉ. अंशुमन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीनेशन के पहले सत्र में 77 एवं दूसरे सत्र में 73 को टीका लगाया गया। टीकाकरण के पहले सत्र में केंद्र पर जय श्री, अंतरा बबेले, रश्मि परमार, सरोज, राजकुमारी, माधुरी, साधना मौजूद रहीं। जबकि दूसरे सत्र में सोसम्मा, क्रांति, रामेश्वरी, दिनेश कुमारी, सीमा श्रीवास, रिजवाना, माधुरी, रंजना वर्मा शामिल रहीं। इस दौरान पर्यवेक्षक विनोद कुमार जैन, कैलाश नारायण, शेख इम्तियाज ने निगरानी की। इस मौके डॉ. राम नरेश सोनी, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. सोनिया, डॉ. श्याम, डॉ. जीएस गुप्ता, डॉ. प्रतिभा, डॉ. नीलम व डॉ. सचिन देव उपस्थित रहे।