शनिवार को झांसी में आईटीआई के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्णाण को ध्वस्त करने नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। कई लोगों ने यहां अवैध निर्माण किया हुआ था। नोटिस भेजकर इन्हें अवैध निर्माण को गिराने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद आज सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने नगर निगम की टीम पहुंची।
झांसी में शनिवार को आईटीआई के पास सरकारी जमीन पर बने तीन अवैध निर्माण ध्वस्त करने नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी एनएन वाजपेई की अगुवाई में दोपहर करीब 12:30 बजे निगम दस्ता बुलडोजर लेकर खालसा डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यहां गुलशन यादव समेत कई लोगों के अवैध निर्माण पिछले कई वर्षों से चिन्हित हैं। इनको कई बार नोटिस भी भेजा जा चुका है। लेकिन, ये लोग अवैध निर्माण नहीं तोड़ रहे थे। यहां करीब 12 सौ स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। नगर निगम की टीम ने यहां पर ही बाउंड्री वाल समेत अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।