फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: स्कूटी की टक्कर से घायल युवक की मौत, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कैंटीन में मजदूरी करता था मृतक आनंद

Sat, 14 May 2022 04:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

आनंद शुक्रवार को काम खत्म करके रात करीब साढ़े नौ बजे वह विक्रम से घर लौट रहा था। कचहरी चौराहा पर विक्रम से उतरकर वह पैदल जा रहा था, उसी समय समाने से आए एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी चौराहा के पास शुक्रवार देर-रात एक स्कूटी की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोतवाली के बाहर सैंयर गेट निवासी आनंद रायकवार 46 पुत्र बाल किशन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कैंटीन में मजदूरी का काम करता था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को काम खत्म करके रात करीब साढ़े नौ बजे वह विक्रम से घर लौट रहा था। कचहरी चौराहा पर विक्रम से उतरकर वह पैदल जा रहा था, उसी समय समाने से आए एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आनंद सिर के बल डिवाइडर पर जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।  

पुलिस ने गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिजन भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें