फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्हा घाट पर नगर निगम बनाएगा बहुमंजिला मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम आल्हा घाट के पास खाली पड़ी जमीन पर बहुमंजिला मार्केट बनाने जा रहा है। यहां आठ हजार स्क्वायर फीट में यह मार्केट तैयार होगा। इसके लिए जमीन के समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इमारत के निचले हिस्से में सब्जीमंडी विक्रेताओं को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए सीपरी बाजार में बहुमंजिला मार्केट बनाए जाने का प्रस्ताव था। इसके लिए यहां स्थित सब्जी मंडी हटाई जानी थी, लेकिन दुकानदारों का भारी विरोध होने से फिलहाल यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पहुंच गया। अब निगम प्रशासन ने आल्हा घाट पर नई जमीन चिह्नित की है। आल्हा घाट के आसपास अभी बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं। इस वजह से यहां यातायात भी प्रभावित होता है। प्रस्तावित मार्केट में इन दुकानदारों को वहां जगह दी जाएगी। प्रस्तावित मार्केट तीन मंजिला होगा। निचले हिस्से में सब्जी विक्रेताओं को जगह दी जाएगी, जबकि ऊपरी मंजिल का अन्य कार्यों में इस्तेमाल होगा। नीचे पार्किंग बनाई जाएगी। बहुमंजिला मार्केट के लिए जमीन समतलीकरण का कार्य आरंभ करा दिया गया है। महापौर रामतीर्थ सिंघल के मुताबिक इसके जरिए फुटपाथ दुकानदारों को भी फायदा होगा। इसके जरिए निगम की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इसका कार्य जल्द ही पूरा कराने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें