फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों का निशाना बने नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय साइबर जालसाजों का निशाना बन गए। साइबर जालसाज ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्स एप पर एक प्रोफाइल बनाई। उसके जरिए अफसरों एवं कर्मचारियों को मेसेज भेजकर पैसों की मांग की गई हालांकि जालसाजी की भनक लगने की वजह से किसी कर्मचारी एवं अधिकारी ने उस खाते में कोई रकम नहीं भेजी। नगर आयुक्त ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर आयुक्त के पीएस प्रमेंद्र गुप्ता समेत नगर निगम के अन्य कई अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक साथ नगर आयुक्त की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबर से मेसेज आया। इसमें मेसेज करने वाले ने खुद को परेशानी में घिरा बताते हुए अमेजन पे पर तत्काल पैसा भेजने को कहा। यह संदेश मिलने पर पीएस प्रमेंद्र गुप्ता को संदेह हुआ। उन्होंने इस बारे में तुरंत नगर आयुक्त अवनीश राय को बताया। नगर आयुक्त ऐेसा मेसेज देखकर हैरान रह गए। तब तक नगर निगम के कई कर्मचारी एवं उनके दोस्त अफसरों तक यह मेसेज पहुंच चुका था। उनके कई अधिकारी मित्रों ने नगर आयुक्त को फोन करके इस बारे में पूछा।
नगर आयुक्त ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत तुरंत एसएसपी से की। आला अफसर संग फर्जीवाड़े की सूचना पर पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने फोन सर्विलांस में लगाकर पड़ताल शुरू की लेकिन, फोन नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। सिर्फ व्हाट्सएप के जरिए ही कॉल हो रही थी। नगर आयुक्त का कहना है कि किसी के भी जालसाज को पैसा देने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें