फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचिकित्सालय की जमीन पर बनेगी बहुमंजिली पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुचिकित्सालय की जमीन पर बनेगी बहुमंजिली पार्किंग
विज्ञापन

झांसी। शहर का प्रमुख मार्केट प्लेस माना जाने वाले इलाइट चौराहे के करीब नगर निगम बहुमंजिली पार्किंग विकसित करने की तैयारी में है। यहां पशुचिकित्सालय की जमीन पर यह पार्किंग बनाई जानी है। इसका प्रस्ताव नगर निगम ने तैयार कर लिया है।
स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए नगर निगम को दो स्थानों पर पार्किंग बनाना है। निगम प्रशासन ने एक पार्किंग के लिए मेडिकल कॉलेज के आसपास की जगह चिन्ह्नित की है जबकि दूसरी पार्किंग इलाइट चौराहे के पास बनाई जाएगी। अभी शहर का सिटी प्वांइट होने के बावजूद इलाइट चौराहे के आसपास कहीं भी सार्वजकि पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पार्किंग न होने से सड़क की दोनों पटरियां पूरी तरह वाहनों से पटी रहती हैं। यहां सर्विस लेन भी नहीं है। शाम के समय अकसर जीवनशाह तिराहे से इलाइट चौराहे के बीच सड़क पर वाहन खड़े होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम को पार्किंग का इंतजाम करने को कहा गया लेकिन, जमीन न होने से मामला अब तक अटका रहा। अब निगम प्रशासन ने इसके लिए नगर निगम के पास स्थित पशु चिकित्सालय की जमीन को चयनित किया है। सहमति मिलने पर यहां स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए चार सौ वाहन क्षमता की पार्किंग तैयार कराई जा सकेगी। पे एंड यूज सिस्टम पर यह पार्किंग काम करेगी।
विज्ञापन

इलाइट के पास पार्किंग बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। पशुचिकित्सालय को यहां से स्थानांतरित करके इस जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे आसपास के पार्किंग की समस्या दूर की जा सकेगी।
विज्ञापन

अवनीश राय, नगर आयुक्त
बिजौली में बनेगा सिटी फारेस्ट सेंटर
नगर निगम ने सिटी फारेस्ट सेंटर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत एक क्षेत्र को वन्य क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। चिन्ह्नित इलाके में कई तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इसे विकसित करने के बाद देखभाल के लिए वन विभाग को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इसके लिए बिजौली में स्थान तय कर लिया गया है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें