गुरसराय। ग्राम सिंगार निवासी अरविंद्र कुमार निरंजन का पुत्र मृदुल 4 दिसंबर से लापता था। उसका शव गांव के तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। 9 दिसंबर को तालाब में शव मिला था। जबकि स्कूटी और मोबाइल मौके से बरामद नहीं हुआ था, अब बुधवार को पुलिस ने स्कूटी भी बरामद कर ली है, लेकिन मोबाइल अब भी नहीं खोज पाई है।
परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मृदुल स्कूटी लेकर घर से निकला था। जिसके आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। शव मिलने के बाद तालाब को मोटर पंप के जरिए खाली करवाया तब जाकर पानी कम होने पर तालाब से स्कूटी बरामद हो गई, लेकिन मृदुल का मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिल सका है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद्र कुमार, थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने जांच पड़ताल की।