फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चलती ट्रेन में बच्चों के सामने मां को बाल पकड़कर घसीटा, बरसाए थप्पड़, विरोध करने पर सहयात्री को भी पीटा

Wed, 09 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

वीडियो वायरल होने के बाद झांसी और आगरा मंडल के रेल अफसरों में हड़कंप मच गया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। आरपीएफ ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन के अंदर महिला यात्री को पीटते युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो मासूम बच्चों के साथ सफर कर रही एक महिला को ट्रेन में युवकों ने बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा और बच्चों के सामने थप्पड़ मारे। यह घटना झांसी से आगरा के बीच की बताई जा रही है, हालांकि दिन और समय की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को एक्स पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद रेल अफसरों में खलबली मच गई। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने वीडियो के आधार पर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। रेलयात्री शुभम के एक्स हैंडल से 1:55 मिनट का यह वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) के स्लीपर कोच में भीड़ दिखाई दे रही है। पीली साड़ी पहनी एक महिला बच्चों के साथ गैलरी में मौजूद थी। सफेद शर्ट में एक युवक महिला से विवाद करने लगा। महिला के कुछ कहने पर युवक ने उस पर हमला कर दिया। उसने महिला को कई थप्पड़ मारे और बाल पकड़कर कोच में गिरा दिया।

जांच में जुटी आरपीएफ
महिला पर हमले से सहमे बच्चे रोने लगे और मां को छोड़ने की गुहार लगाते रहे। थोड़ी देर में युवक का साथी भी वहां आ पहुंचा। उसने भी महिला को कई थप्पड़ जड़े। कोच में मौजूद एक यात्री ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोपी युवकों ने उसे भी पीट दिया और धमकाते हुए भाग निकले। वीडियो कोच के अंदर साइड अपर बर्थ में सवार किसी यात्री ने बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद झांसी और आगरा मंडल के रेल अफसरों में हड़कंप मच गया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। आरपीएफ ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के दिन और स्थान की भी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के अंदर मारपीट करते युवक, वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें