फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: आग से जलकर मां और बेटे की मौत, खाना बनाते समय हुआ हादसा

Mon, 01 Jul 2019 02:38 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मोंठ (झांसी)
विज्ञापन
आग से जलकर मां और बेटे की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की आग से जलकर मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में पति और पांच वर्षीय पुत्री झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया। दूसरे दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक आग खाना बनाने के दौरान लगी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गोपालपुर गांव निवासी बृजेश की पत्नी रूबी(30) खाना बना रही थी। कमरे में उसका पुत्र सूर्यांश (4), पुत्री अर्पिता (5) सो रहे थे। पति बृजेश कमरे के बाहर था, तभी अचानक रुबी के कपड़ों में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक रुबी और सूर्यांश बुरी तरह जल गए। पत्नी को बचाने के लिए पति भी दौड़ा और वह भी झुलस गया। इसके अलावा उसकी पांच वर्षीय पुत्री अर्पिता भी जल गई।

परिजन रूबी और सूर्यांश को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। जबकि बृजेश और अर्पिता का उपचार चल रहा है। मामले में सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही मृतका के मायके वाले और ससुराल वालों ने आपसी सहमति के आधार पर मां और बेटे का दाह संस्कार कर दिया। सीओ ने बताया कि सुबह जब पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच की। पड़ताल में पता चला है कि खाना बनाते समय रूबी के कपड़ों में आग लग गई, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें