फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी चली और हुई झमाझम बारिश, गुल हुई बिजली

विज्ञापन
आंधी से लक्ष्मीबाई पार्क में पीपल का बड़ा पेड़ गिर गया। अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी चली और हुई झमाझम बारिश, गुल हुई बिजली
विज्ञापन

झांसी। रविवार को दिन भर धूप - छांव की आवाजाही बनी रही। लेकिन, शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और आंधी चलने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तकरीबन एक घंटे तक मौसम का यही रुख बना रहा। इसके बाद घने काले बादल छाए रहे। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हुए। इससे शहर में बिजली ठप हो गई। देर रात तक बिजली सुचारु करने में कर्मचारी लगे रहे। बिजली न रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दिन की शुरुआत से ही मौसम का रुख नरम था। सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई थी। इसके बाद बादल छाए रहे। इस बीच धूप की आवाजाही भी लगातार बनी रही। दिन भर मौसम का यही रुख बना रहा। इससे उमस भी खूब रही। लेकिन, शाम पांच बजे बाद मौसम का रुख एकाएक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद आंधी चलने लगी, जिससे हर ओर धूल के गुबार नजर। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पीपल का एक बड़ा पेड़ व बिजली का खंभा गिर गया। इसके अलावा मैथिलीशरण गुप्त पार्क में भी दो पेड़ धराशायी हो गए। कई जगह पेड़ की डालियां गिर गईं। होर्डिंग भी उड़ गईं। इस दौरान झमाझम बारिश भी हुई, जिससे सारा शहर तरबतर हो गया। आंधी व तेज बारिश से शहर भर की बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा। तेज हवा के साथ जगह - जगह फाल्ट हो जाने के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र मेें बीकेडी, आतिया तालाब, खंडेराव गेट, पानी वाली धर्मशाला, गंधीगर का टपरा, दतिया गेट, सुभाष गंज, घास मंडी, बड़ागांव गेट समेत सीपरी क्षेत्र स्थित मसीहागंज, नालगंज, नानकगंज, सीपी मिशन कंपाउंड, गोंदू कंपाउंड, सिविल लाइन, नंदनपुरा, आवास विकास, केके पुरी इलाके में जगह - जगह फाल्ट आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट सुधारने में लगे रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें