फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आग में जिंदा जले मां-बेटा, पति और बेटी झुलसी, खाना बनाते समय हुआ हादसा

Sun, 30 Jun 2019 09:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
झांसी के मोंठ में शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की आग से जलकर मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में पति एवं पांच वर्षीय पुत्री झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


मृतका के मायके एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया। दूसरे दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक आग खाना बनाने के दौरान लगी थी। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गोपालपुर गांव निवासी बृजेश की पत्नी रूबी(30) खाना बना रही थी। कमरे में उसका पुत्र सूर्यांश (4), पुत्री अर्पिता (5) सो रहे थे। पति बृजेश कमरे के बाहर था, तभी अचानक रुबी के कपड़ों में आग लग गई। 
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक रुबी तथा सूर्यांश बुरी तरह जल गए। पत्नी को बचाने के लिए पति भी दौड़ा और वह भी झुलस गया। इसके अलावा उसकी पांच वर्षीय पुत्री अर्पिता भी जल गई। 
विज्ञापन


परिजन रूबी एवं सूर्यांश को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। जबकि बृजेश तथा अर्पिता का उपचार चल रहा है। 

मामले में सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही मृतका के मायके वाले एवं ससुराल वालों ने आपसी सहमति के आधार पर मां और बेटे का दाह संस्कार कर दिया। 

सीओ ने बताया कि सुबह जब पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच की। पड़ताल में पता चला है कि खाना बनाते समय रूबी के कपड़ों में आग लग गई, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें