mother and daughter in law dead in road accident
झांसी-कानपुर राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह ग्राम अमरौंख सांई के कुआं के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सास-बहू की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने खिल्ली के पास पकड़ लिया।
पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा निवासी जयकिशन अपनी पत्नी लक्ष्मी एवं मां ममता को लेकर बाइक से मोंठ अस्पताल गए थे। वहां से तीनों घर आ रहे थे। अमरौख सांई के कुआं के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयकिशन गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी राहुल मिठास मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।