फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी न होने से लटके अधिकांश मानचित्र, कैंप में 12 नक्शे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आवासीय भवनों के नक्शे एनओसी समय पर जारी न होेने की वजह से स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को झांसी विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित कैंप में अधिकांश भवन स्वामियों ने यही समस्या बताई। तीन दिनी इस विशेष कैंप के पहले दिन कुल 38 मामले आए। इनमें 28 मामले सिर्फ मानचित्र स्वीकृति से संबंधित थे। आज 12 नक्शे मौके पर ही स्वीकृत कर दिए गए। प्राधिकरण को करीब 34 लाख रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

जेडीए परिसर में बुधवार को उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित की अध्यक्षता में मानचित्र स्वीकृति के लिए विशेष शिविर आयोजित हुआ। सबसे अधिक शिकायत समय पर मानचित्र स्वीकृति न होने को लेकर आई। अधिकांश लोगों का कहना था कि नगर निगम और तहसील से समय पर एनओसी जारी नहीं होती। इसके चलते नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। कैंप में कुल 38 मामले सामने आए। इनमें मानचित्र स्वीकृति के 10 लो रिस्क एवं 18 हाई रिस्क वाले मामले थे। इनमें 11 हाई रिस्क एवं एक लो रिस्क के मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। अब कुछ 16 मामले शेष रह गए। उपाध्यक्ष ने इनके निस्तारण के लिए कमेटी बनाई है। शिविर में सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, अभियंता घनश्याम तिवारी समेत अन्य प्राधिकरण कर्मी मौजूद थे। उपाध्यक्ष के मुताबिक यह विश्ेाष शिविर आठ अक्तबूर तक चलेगा। इस दौरान भवन स्वामी प्राधिकरण संबंधी शिकायतों का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें