फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से राजमिस्त्री और मजदूर की मौत

Tue, 25 Jul 2017 12:33 AM IST
amarujala
विज्ञापन
current jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से एक राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। 
मध्य प्रदेश के दिगारा निवासी घंसूराम का पुत्र पातीराम (30) पेशे से राजमिस्त्री है। पिछले कुछ दिनों से वह सीपरी बाजार क्षेत्र में एक भवन के निर्माण में लगा हुआ था। रविवाद की रात वह छत पर बाइब्रेटर चला रहा था। इसी दौरान अचानक बाइब्रेटर में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से पातीराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर के विलटा बानपुर निवासी रामदास का पुत्र अजय (18) मजदूरी करता था। वह पिछले कुछ समय से ललितपुर रोड पर राजगढ़ में एक मकान के निर्माण में लगा हुआ था। सोमवार की सुबह वह भवन के पहले माले पर काम कर रहा था। इसी दरम्यान वह पास से निकले बिजली के तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें