फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत ढही

Tue, 25 Jul 2017 12:30 AM IST
amarujala
विज्ञापन
house jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बबीना। 
विज्ञापन

कस्बे के कुरैशी मोहल्ले में रविवार रात एक कच्चे मकान की छत ढह गई। उस समय मकान में गृहस्वामी अंसार कुरैशी सो रहा था, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
बबीना छावनी के वार्ड नंबर पांच निवासी अंसार कुरैशी रविवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान बारिश हुई और तेज हवा चलने लगीं। तेज हवा और बारिश के कारण अंसार के कच्चे मकान की छत ढह गई। मलबे में दबने के कारण उसे मामूली खरोंचे ही आईं। मीट कारोबारी अंसार के दो बच्चे हैं जो मां के साथ अलग रहते हैं। अंसार यहां अपनी मां कनीजा के साथ रहता था। कनीजा रविवार के रात अंसार के बच्चों के घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसार ने आरोप लगाया कि मकान बनवाने के लिए उसने कई बार नक्शा पास कराने का प्रयास किया, लेकिन अनपढ़ होने के कारण वह नियमों को नहीं समझ पाया और मकान नहीं बन सका। 
छावनी परिषद के जेई लखन लाल विश्वकर्मा ने बताया कि अंसार कुरैशी ने अभी तक नक्शा पास कराने के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें